Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर Adityapur News:आदित्यपुर में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, छठ पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम Gamharia News: गम्हरिया में दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, अब आसान होंगे रोजमर्रा के काम Jamshedpur News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टाटानगर से खातीपुरा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना की नई ट्रेन, राजस्थान की यात्रा हुई आसान Jamshedpur News: केला चोरी और मारपीट के आरोप से आहत महिला ने खाया जहर, MGM अस्पताल में भर्ती Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 15 गिरफ्तार, 7.67 लाख रुपये और 16 मोबाइल जब्त

Baby Kidnapping Case: चार माह के बच्चे का अपहरण‚ पुलिस ने किया खुलासा

Baby Kidnapping Case: पूर्वी सिंहभूम जिले के कवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेगाम साप्ताहिक हाट बाजार से चार माह के मासूम बच्चे इंद्रदेव सरदार की चोरी और अपहरण के मामले में पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में भेलाईडीह निवासी महिला झुमारानी मंडल को गिरफ्तार किया गया है। यह

Facebook
X
WhatsApp
Baby Kidnapping Case: चार माह के बच्चे का अपहरण‚ पुलिस ने किया खुलासा

Baby Kidnapping Case: पूर्वी सिंहभूम जिले के कवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेगाम साप्ताहिक हाट बाजार से चार माह के मासूम बच्चे इंद्रदेव सरदार की चोरी और अपहरण के मामले में पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में भेलाईडीह निवासी महिला झुमारानी मंडल को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सामने आने के बाद न केवल इलाके में बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि गिरफ्तार महिला झुमारानी मंडल भाजपा कवाली मंडल महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी है। इस तथ्य के उजागर होने के बाद मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है, जिस पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमशेदपुर परिसदन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झामुमो के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय समिति सदस्य प्रमोद लाल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में अस्थिरता फैलाने और हेमंत सोरेन सरकार की छवि खराब करने की साजिश कर रही है।

प्रमोद लाल ने दावा किया कि राज्य में इससे पहले भी कई गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने रांची में बच्चों के लापता होने के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक मामले में भी भाजपा की भूमिका संदिग्ध रही है। झामुमो नेता ने अखबार में प्रकाशित एक तस्वीर की छायाप्रति दिखाते हुए कहा कि उसमें झुमारानी मंडल भाजपा के एक कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो सहित अन्य नेताओं के साथ नजर आ रही हैं।

झामुमो नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐसी घटनाओं को लेकर प्रशासन को पहले ही सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भाजपा से मांग की कि वह इन मामलों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। साथ ही प्रमोद लाल ने पोटका और अन्य क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं पर भय का माहौल बनाने का भी आरोप लगाया।

TAGS
digitalwithsandip.com