Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Azadnagar Drug Awareness: अभिभावकों को किया जा रहा जागरूक‚ बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील

Azadnagar Drug Awareness: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रकोप को रोकने के लिए अब स्थानीय प्रबुद्धजनों ने एक सकारात्मक और संगठित पहल शुरू की है। क्षेत्र में नशामुक्ति जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से कैम्प लगाए जा रहे हैं, जिनमें अभिभावकों को बच्चों के व्यवहार, संगत

Facebook
X
WhatsApp
Azadnagar Drug Awareness: अभिभावकों को किया जा रहा जागरूक‚ बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील

Azadnagar Drug Awareness: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रकोप को रोकने के लिए अब स्थानीय प्रबुद्धजनों ने एक सकारात्मक और संगठित पहल शुरू की है। क्षेत्र में नशामुक्ति जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से कैम्प लगाए जा रहे हैं, जिनमें अभिभावकों को बच्चों के व्यवहार, संगत और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखा जा सके।

अभियान से जुड़े सदस्यों का मानना है कि नशामुक्ति की शुरुआत घर से ही संभव है, और यदि अभिभावक खुद सजग हो जाएँ, तो बच्चे गलत रास्ते की ओर नहीं मुड़ेंगे। अभियान के हिस्से के रूप में उन्हें सलाह दी जा रही है कि वे रोज़ कम से कम एक घंटा अपने बच्चों के साथ बिताएँ, उनकी दिनचर्या को समझें और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखें।

इस पहल को मजबूत बनाने में आजादनगर थाना प्रभारी की ओर से भी पूरा सहयोग दिया जा रहा है। पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

अभियान से जुड़े सदस्य बबलू नौशाद ने कहा कि अगर प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों पर रोज़ाना थोड़ी सी निगरानी रखें, तो उन्हें गलत संगत या नशे की आदत से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसी सोच के साथ जागरूकता अभियान क्षेत्र में लगातार चलाया जाएगा, ताकि आजादनगर को नशे के दुष्प्रभाव से मुक्त किया जा सके।

TAGS
digitalwithsandip.com