Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Adityapur Poll Buzz: आदित्यपुर में निगम चुनाव की आहट‚ राजनीतिक गतिविधियां तेज

Adityapur Poll Buzz: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता ने साफ कर दिया है कि निगम क्षेत्र में चुनावी

Facebook
X
WhatsApp
Adityapur Poll Buzz: आदित्यपुर में निगम चुनाव की आहट‚ राजनीतिक गतिविधियां तेज

Adityapur Poll Buzz: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता ने साफ कर दिया है कि निगम क्षेत्र में चुनावी तैयारी तेज हो चुकी है।

वार्ड संख्या 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने दोबारा चुनावी मैदान में उतरने के संकेत देकर सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उसके अनुरूप उन्होंने वार्ड में विकास कार्यों और जनसेवा के लिए लगातार प्रयास किए। नीतू शर्मा का कहना है कि यदि जनता फिर से अवसर देती है, तो वह पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ क्षेत्र की सेवा करेंगी।

इसी बीच वार्ड संख्या 32 से नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह के छोटे भाई की पत्नी अस्मिता कुमारी ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उनकी एंट्री के बाद निगम क्षेत्र की राजनीति और अधिक रोचक हो गई है और विभिन्न वार्डों में संभावित मुकाबलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नगर निकाय चुनाव को लेकर अभी तक राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी नहीं की गई है। वहीं झारखंड हाईकोर्ट ने चुनाव जल्द कराने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विवरण अदालत को सौंप दिए गए हैं।

नगर निकाय चुनाव से जुड़े मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को निर्धारित है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुनवाई के बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है, जिससे आने वाले दिनों में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चुनावी हलचल और तेज होने की संभावना है।

TAGS
digitalwithsandip.com