Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Adityapur Journalist Incident: पत्रकार अंकित शुभम मामला‚ जांच में आई तेजी

Adityapur Journalist Incident: आदित्यपुर में पत्रकार अंकित शुभम से जुड़े मामले की जांच अब तेज हो गई है। मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। मंगलवार को आदित्यपुर वार्ड संख्या 17 स्थित घटनास्थल पर सरायकेला-खरसावां के

Facebook
X
WhatsApp
Adityapur Journalist Incident: पत्रकार अंकित शुभम मामला‚ जांच में आई तेजी

Adityapur Journalist Incident: आदित्यपुर में पत्रकार अंकित शुभम से जुड़े मामले की जांच अब तेज हो गई है। मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

मंगलवार को आदित्यपुर वार्ड संख्या 17 स्थित घटनास्थल पर सरायकेला-खरसावां के एसडीपीओ समीर सवैया एवं आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का बारीकी से मुआयना किया और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आसपास मौजूद स्थानीय लोगों से पूछताछ की। घटनाक्रम से संबंधित तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शी बयानों को संकलित किया गया, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।

एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घायल पत्रकार की इंजरी रिपोर्ट प्राप्त होते ही जांच रिपोर्ट तैयार कर संबंधित स्तर पर सबमिट की जाएगी। फिलहाल सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी गंभीरता के साथ की जा रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com