Adityapur Crime News: आदित्यपुर चाकूबाजी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, शेखर तिर्की की इलाज के दौरान हुई थी मौत

Adityapur Crime News: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जियाडा परिसर के बाहर खाऊ गली में हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना में मानगो निवासी शेखर तिर्की की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज

Facebook
X
WhatsApp
Adityapur Crime News: आदित्यपुर चाकूबाजी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, शेखर तिर्की की इलाज के दौरान हुई थी मौत

Adityapur Crime News: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जियाडा परिसर के बाहर खाऊ गली में हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना में मानगो निवासी शेखर तिर्की की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सालडीह निवासी मोहन बरुआ, ऋषभ बरुआ, मोहित बरुआ, ऋषिका बरुआ और मुक्ति बरुआ के रूप में हुई है. इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं.


खून लगा कपड़ा, चाकू और तवा बरामद
आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान खून लगा कपड़ा, तवा, चाकू और अन्य सामान बरामद किया है. आरोपियों से थाने में पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


हाफ प्लेट चाउमीन और बोनलेस चिकन को लेकर विवाद
पुलिस जांच के अनुसार, बीते मंगलवार को आरोपी जियाडा परिसर के बाहर खाऊ गली में एक फास्ट फूड ठेले पर पहुंचे थे. वे हाफ प्लेट चाउमीन और बोनलेस चिकन खाने आए थे. ऑर्डर मिलने में देरी होने पर ठेला संचालक के साथ कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि इस दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. लेकिन आरोप है कि तब तक तवा और चाकू से हमला कर दिया गया था.


शेखर तिर्की की मौत, अन्य लोग भी घायल
हमले में मानगो निवासी शेखर तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना में कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने की जानकारी है. उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है. इस घटना के बाद पुलिस ने जियाडा परिसर के बाहर सड़क किनारे लगे फास्ट फूड ठेलों को हटवा दिया था. साथ ही दोबारा ठेला लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी.

TAGS
digitalwithsandip.com