Jharkhand: लोकसभा चुनाव के पूर्व संगठन को मजबूत करने में भाजपा जुट गयी है। लगातार अपने संगठनों में नियुक्तियां कर रही है। भाजपा ने अब अलग-अलग मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। शशांक राज को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गाय है।
वहीं महिला मोर्चा की कमान आरती सिंह को दी गयी है। आरती सिंह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष होगी। वहीं किशुन दास को अनुसूचित जाति मोर्चा, पवन साहू को किसान मोर्चा और अमरदीप यादव को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
शिवशंकर उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और मोहम्मद अनवर हयात को अलपसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी मनोनीत प्रदेश अध्यक्षों को बधाई दी है। उन्होंने X पर लिखा लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि, आप सब अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे।
*देश दुनिया एवं झारखंड राज्य से जुड़ी खबरों के लिए डाउनलोड करें THE SOCIAL BHARAT APP*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mutebreak.socialbharat&pli=1*
*सोशल भारत के चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और अपने शहर और देश से जुड़ी खबरों से जुड़े रहे।*
👇👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VaAAjoxFCCoOo2kLBY41