Jamshedpur News: त्योहारों से पहले जमशेदपुर के बार-रेस्टोरेंट की जांच तेज, लाइसेंस और फायर सेफ्टी पर फोकस

Jamshedpur News: जमशेदपुर में आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बार एंड रेस्टोरेंट की जांच शुरू कर दी है. शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है. धालभूम एसडीओ अर्नब मिश्रा के नेतृत्व में हुई जांच में अग्निशमन और आबकारी विभाग के

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: त्योहारों से पहले जमशेदपुर के बार-रेस्टोरेंट की जांच तेज, लाइसेंस और फायर सेफ्टी पर फोकस

Jamshedpur News: जमशेदपुर में आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बार एंड रेस्टोरेंट की जांच शुरू कर दी है. शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है. धालभूम एसडीओ अर्नब मिश्रा के नेतृत्व में हुई जांच में अग्निशमन और आबकारी विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे.

लाइसेंस और जरूरी कागजात की जांच
निरीक्षण के दौरान बार एंड रेस्टोरेंट के लाइसेंस और दूसरे जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई. अधिकारियों ने यह भी देखा कि प्रतिष्ठान आबकारी विभाग के तय नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं.

फायर सेफ्टी की भी हुई जांच
प्रशासन की टीम ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. यह देखा गया कि बार एंड रेस्टोरेंट में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं. इसके साथ ही कम उम्र के युवाओं के प्रवेश को लेकर भी जांच की गई. प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि नाबालिगों को ऐसे स्थानों पर प्रवेश न मिले.

सभी बार-रेस्टोरेंट का होगा निरीक्षण
धालभूम एसडीओ अर्नब मिश्रा ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में संचालित सभी बार एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि सभी प्रतिष्ठानों को तय नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुसार ही संचालन करना होगा.

TAGS
digitalwithsandip.com