Jamshedpur News: दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर चुलाई शराब जब्त

Jamshedpur News: दुर्गा पूजा को देखते हुए जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है. उत्पाद विभाग की टीम लगातार ऐसे ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, जहां शराब बनाने या बेचने का काम किया जा रहा है. उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर चुलाई शराब जब्त

Jamshedpur News: दुर्गा पूजा को देखते हुए जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है. उत्पाद विभाग की टीम लगातार ऐसे ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, जहां शराब बनाने या बेचने का काम किया जा रहा है. उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने एमजीएम और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में अभियान चलाया.

बड़ाबांकी और छायानगर में छापेमारी
टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी में छापेमारी की. इसके अलावा सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई. टीम ने इसे जब्त कर लिया. इसके साथ ही करीब 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ भी बरामद किया गया.

दो आरोपियों पर मामला दर्ज
अवैध शराब बनाने और बेचने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है.

पूजा के दौरान जारी रहेगा अभियान
जिला प्रशासन के मुताबिक दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री से जुड़े ठिकानों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

TAGS
digitalwithsandip.com