Saraikela News: सरायकेला में जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार पर उपायुक्त नाराज, लापरवाह संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश Adityapur News: आदित्यपुर में शराब अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, भाटिया बस्ती से दुकानदार गिरफ्तार BREAKING: सरायकेला-राजनगर बायपास पर भीषण सड़क हादसा, डांडिया कार्यक्रम में जा रहे स्कूटी सवार छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत Jamshedpur Crime News: मानगो बस स्टैंड के पास हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, मासूक मनीष गिरोह से जुड़ा होने का दावा Palamu Crime News: पलामू में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 25 गिरफ्तार, 1500 किलो जावा महुआ जब्त RIMS Ranchi: RIMS में खुलेंगे 10 नए सुपर स्पेशलिटी विभाग, PG सीटें 250 और सुपर स्पेशलिटी सीटें 150 करने की तैयारी

Jamshedpur Crime News: मानगो बस स्टैंड के पास हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, मासूक मनीष गिरोह से जुड़ा होने का दावा

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. सीतारामडेरा थाना की टीम ने उसे मानगो बस स्टैंड के पास पांडेय घाट इलाके से पकड़ा. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सुकू कर्मकार उर्फ सुकू लोहार के रूप में हुई है. पुलिस

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Crime News: मानगो बस स्टैंड के पास हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, मासूक मनीष गिरोह से जुड़ा होने का दावा

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. सीतारामडेरा थाना की टीम ने उसे मानगो बस स्टैंड के पास पांडेय घाट इलाके से पकड़ा. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सुकू कर्मकार उर्फ सुकू लोहार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की है.

पुलिस को मिली थी बड़ी वारदात की सूचना
पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को गुप्त सूचना मिली थी. सूचना थी कि भुइयांडीह इलाके में मानगो बस स्टैंड के पास एक अपराधी हथियार लेकर घूम रहा है. आशंका जताई गई थी कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई.

पुलिस वाहन देखकर नदी की ओर भागा
पुलिस टीम जब पांडेय घाट पहुंची, तो एक संदिग्ध युवक पुलिस वाहन देखकर मुख्य सड़क से नीचे स्वर्णरेखा नदी की ओर भागने लगा. पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे नदी के पास पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके कंधे पर लटके पिठू बैग से कपड़े में लिपटी काले रंग की देशी पिस्टल और मैगजीन मिली.

तीन थानों में दर्ज हैं मामले
पुलिस का दावा है कि सुकू कर्मकार उर्फ सुकू लोहार मासूक मनीष गिरोह के लिए काम करता है. पूछताछ के दौरान उसने गिरोह से जुड़े होने की बात स्वीकार की है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सोनारी, ओलीडीह और सीतारामडेरा थानों में पहले से तीन मामले दर्ज हैं. इन मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश, मारपीट और धमकी देने जैसे आरोप शामिल हैं.

TAGS
digitalwithsandip.com