Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर Adityapur News:आदित्यपुर में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, छठ पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम Gamharia News: गम्हरिया में दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, अब आसान होंगे रोजमर्रा के काम Jamshedpur News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टाटानगर से खातीपुरा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना की नई ट्रेन, राजस्थान की यात्रा हुई आसान Jamshedpur News: केला चोरी और मारपीट के आरोप से आहत महिला ने खाया जहर, MGM अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 15 गिरफ्तार, 7.67 लाख रुपये और 16 मोबाइल जब्त

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित प्रकाश नगर में पुलिस ने कथित जुआ अड्डे का खुलासा किया है. 25 अक्टूबर की शाम हुई छापेमारी में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें घर का मालिक प्रीतपाल सिंह भी शामिल है. पुलिस ने मौके से 7 लाख 67 हजार

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 15 गिरफ्तार, 7.67 लाख रुपये और 16 मोबाइल जब्त

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित प्रकाश नगर में पुलिस ने कथित जुआ अड्डे का खुलासा किया है. 25 अक्टूबर की शाम हुई छापेमारी में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें घर का मालिक प्रीतपाल सिंह भी शामिल है. पुलिस ने मौके से 7 लाख 67 हजार 400 रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं.

नगर डीएसपी के नेतृत्व में बनी टीम
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की शाम सूचना मिली थी कि प्रकाश नगर स्थित एक घर में बड़े पैमाने पर जुआ खेला और खिलाया जा रहा है. इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई. टीम जब प्रीतपाल सिंह के घर पहुंची, तो वहां 15 लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले. मौके पर टेबल पर रुपये और ताश के पत्ते बिखरे हुए थे. पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया.

हर राउंड में पैसे लेने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि घर का मालिक प्रीतपाल सिंह जुआ खेलने वालों से हर राउंड में पैसे लेता था. इसके अलावा, रुपये दोगुने करने का लालच देकर ठगी किए जाने की आशंका से जुड़ी सूचना भी पुलिस को मिली थी. इस पहलू की जांच के संबंध में आगे की जानकारी सामने आनी बाकी है.

गिरफ्तार आरोपियों में ये लोग शामिल
पुलिस की कार्रवाई में प्रवीन सिंह, अनिरुद्ध सिंह, हीरालाल गुप्ता, आफताब आलम, प्रीतपाल सिंह, बिमलेश सिंह, राजेश कुमार, राजा मंडल, अर्जुन महतो, रंजीत महतो, रवि गुप्ता, मिथुन कुमार, आकाश मुंडा, पप्पू शर्मा और निरंजन श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से मिले सामान को जब्त कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

TAGS
digitalwithsandip.com