Jamshedpur Crime News: बिंदल मॉल उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के उडिपी रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, छह गोलियां, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Crime News: बिंदल मॉल उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के उडिपी रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, छह गोलियां, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और एक राउटर बरामद किया गया है.

12 राउंड फायरिंग में चार लोग हुए थे घायल
पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे उडिपी रेस्टोरेंट में डोमनिक सैमसन, रिजवान, दानिश और कृष्णा चौधरी पर करीब 12 राउंड फायरिंग की गई थी. गोलीबारी में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सभी को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. मामले की जांच के लिए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर एसआईटी बनाई गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने गोली चलाने वाले शूटरों और साजिश में शामिल लोगों की पहचान की.


मुख्य शूटर समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल को डोबो पुल के पास से गिरफ्तार किया. इसके अलावा अविनाश ठाकुर, रुपेश सिंह और ओम सिंह उर्फ ओम बच्चा समेत अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों की भूमिका साजिश रचने, अपराधियों को संरक्षण देने और वारदात के बाद उन्हें भागने में मदद करने में रही है.


झाड़ियों से बरामद हुए हथियार
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गोलीकांड में इस्तेमाल हथियार मरीन ड्राइव स्थित फागुबाबा आश्रम के पीछे झाड़ियों में छिपाए गए हैं. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वहां से दो पिस्टल और गोलियां बरामद कीं. हथियार बरामद करने के बाद वापस लौटते समय अजीत मंडल ने एक पुलिसकर्मी का सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, चेतावनी के बावजूद अजीत ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग कर दी. इसके जवाब में पुलिस ने भी तीन राउंड फायर किए. इस दौरान अजीत मंडल और मोहन यादव के पैर के निचले हिस्से में एक-एक गोली लगी. दोनों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया.


अविनाश के पास मिली लोडेड पिस्टल
पुलिस ने 7 अक्टूबर को अविनाश ठाकुर और रुपेश सिंह को गिरफ्तार किया. अविनाश ठाकुर के पास से 9 एमएम की लोडेड पिस्टल, एक अतिरिक्त लोडेड मैगजीन और वारदात में इस्तेमाल टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की गई. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. उनके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, मारपीट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं.


अजीत को हत्या के मामले में उम्रकैद
पुलिस के मुताबिक, अजीत मंडल को हत्या के एक मामले में जिला न्यायालय पहले ही आजीवन कारावास की सजा सुना चुका है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई अन्य मामले भी दर्ज हैं. वहीं, मोहन यादव के खिलाफ सोनारी थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसे बिंदल मॉल उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का मुख्य आरोपी बताया है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. गोलीकांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

TAGS
digitalwithsandip.com