Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Chaibasa HIV case: चाईबासा में एचआईवी संक्रमित ब्लड कांड पर‚ भाजपा ने जताया तीखा आक्रोश

Chaibasa HIV case: झारखंड के चाईबासा में बच्चों को एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ाए जाने की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस घटना के विरोध में बोकारो जिला भाजपा इकाई ने आज सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह मामला सिर्फ

Facebook
X
WhatsApp
Chaibasa HIV case: चाईबासा में एचआईवी संक्रमित ब्लड कांड पर‚ भाजपा ने जताया तीखा आक्रोश

Chaibasa HIV case: झारखंड के चाईबासा में बच्चों को एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ाए जाने की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस घटना के विरोध में बोकारो जिला भाजपा इकाई ने आज सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह मामला सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि बच्चों की जान के साथ खुला खिलवाड़ है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें चाईबासा घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। भाजपा नेताओं ने साथ ही बोकारो जिले में स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं पर भी सवाल उठाए।

भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने कहा, “जिस प्रकार से बच्चों को संक्रमित ब्लड चढ़ाया गया, वह अत्यंत दुखद और शर्मनाक है। यह घटना स्वास्थ्य तंत्र की गंभीर विफलता को दर्शाती है। पार्टी के निर्देश पर आज हमने विरोध प्रदर्शन किया है और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।”

भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बोकारो स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से जमे हुए कर्मियों और भ्रष्ट नेटवर्क के कारण जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com