Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Sidgora Deepotsav: सिदगोड़ा के राम मंदिर में भव्य दीपोत्सव, 11 हजार दीपों से जगमगाया परिसर

Sidgora Deepotsav: अयोध्या की तर्ज पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में बने राम मंदिर में रविवार की शाम भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण श्रद्धा, भक्ति और रोशनी से जगमगाता दिखाई दिया। शाम ढलते ही श्रद्धालुओं ने मिलकर पूरे परिसर में 11 हजार दीप

Facebook
X
WhatsApp
Sidgora Deepotsav: सिदगोड़ा के राम मंदिर में भव्य दीपोत्सव, 11 हजार दीपों से जगमगाया परिसर

Sidgora Deepotsav: अयोध्या की तर्ज पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में बने राम मंदिर में रविवार की शाम भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण श्रद्धा, भक्ति और रोशनी से जगमगाता दिखाई दिया।

शाम ढलते ही श्रद्धालुओं ने मिलकर पूरे परिसर में 11 हजार दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रौशनी ने मंदिर की भव्यता को और निखार दिया और वातावरण में भक्ति का एक अद्भुत भाव उमड़ पड़ा। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी दीप प्रज्वलन में शामिल हुए और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा।

भव्य आयोजन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पहुंचे। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भगवान श्रीराम की मर्यादा और आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

रघुवर दास ने कहा कि जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, तब पूरे देश ने दीपोत्सव मनाया था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सिदगोड़ा में यह आयोजन किया गया है, ताकि लोगों में भक्ति और एकता की भावना मजबूत हो। उन्होंने कहा कि दीप उत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह समाज में प्रकाश, आशा और सद्भाव का प्रतीक है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत और राम भजन गूंजते रहे। मंदिर परिसर में रौनक देखने लायक थी। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर परिवार और समाज की समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति ने बताया कि हर वर्ष दीपोत्सव को और बड़े स्तर पर मनाने की योजना है।

TAGS
digitalwithsandip.com