Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur Nagar Kirtan: प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन‚ रिफ्यूजी कॉलोनी से हुई शुरुआत

Jamshedpur Nagar Kirtan: जमशेदपुर में सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुलमुरी स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन की शुरुआत की गई। धार्मिक श्रद्धा और उल्लास से सराबोर इस नगर कीर्तन में सिख समाज के लोगों के साथ-साथ

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Nagar Kirtan: प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन‚ रिफ्यूजी कॉलोनी से हुई शुरुआत

Jamshedpur Nagar Kirtan: जमशेदपुर में सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुलमुरी स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन की शुरुआत की गई। धार्मिक श्रद्धा और उल्लास से सराबोर इस नगर कीर्तन में सिख समाज के लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

रिफ्यूजी कॉलोनी से प्रारंभ हुआ नगर कीर्तन गुलमुरी मुस्लिम बस्ती होते हुए तीनप्लेट, सिदगोड़ा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरता हुआ साकची गुरुद्वारा पहुंचा, जहां इसका विधिवत समापन हुआ। नगर कीर्तन के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर और जयकारों के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर जमशेदपुर के सभी गुरुद्वारों के प्रधान, सिख समाज के वरिष्ठ सदस्य और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नगर कीर्तन में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, गौ रक्षा समिति के उपाध्यक्ष राजू गिरी, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह सहित कई प्रमुख गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।

नगर कीर्तन का गुलमुरी मुस्लिम बस्ती से होकर गुजरना आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना। श्रद्धालुओं ने शांति, सद्भाव और एकता का संदेश देते हुए पूरे शहर में सकारात्मक माहौल बनाया।

नगर कीर्तन के स्वागत में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह आयोजन किए गए। इस दौरान नगर कीर्तन में शामिल स्कूली छात्र-छात्राओं और श्रद्धालुओं के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, जिससे सेवा और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

TAGS
digitalwithsandip.com