Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Swadeshi Mela 2026: 6 से 15 फरवरी तक आयोजन‚ आदित्यपुर फुटबॉल मैदान चुना गया

Swadeshi Mela 2026: स्वदेशी जागरण मंच और स्वदेशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले ‘स्वदेशी मेला 2026’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में आगामी 6 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले मेले की विवरणीका (ब्रोशर) का विमोचन

Facebook
X
WhatsApp
Swadeshi Mela 2026: 6 से 15 फरवरी तक आयोजन‚ आदित्यपुर फुटबॉल मैदान चुना गया

Swadeshi Mela 2026: स्वदेशी जागरण मंच और स्वदेशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले ‘स्वदेशी मेला 2026’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में आगामी 6 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले मेले की विवरणीका (ब्रोशर) का विमोचन आशियाना क्लब हाउस में किया गया।

यह कार्यक्रम जिला संयोजक अजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायकेला जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह शामिल हुए।

ब्रोशर विमोचन के दौरान उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय उद्योगों को समर्थन देने की अपील की। वहीं, मनमोहन सिंह ने कहा कि स्वदेशी मेला जैसे आयोजनों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया पूर्ण सहयोग देगा।

आयोजन समिति ने बताया कि स्वदेशी मेला केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत मंच बनेगा। मेले में लघु उद्योग, हस्तशिल्प और सहकारी क्षेत्रों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही योग प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, नुक्कड़ नाटक, छऊ नृत्य, भजन संध्या और झूमर जैसे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

भारतीय उत्पादों के इच्छुक उत्पादक स्टॉल बुकिंग के लिए CBMD कार्यालय, के रोड बिष्टुपुर में संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों का लक्ष्य है कि स्वदेशी उत्पादों को एक मजबूत मंच प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जाए।

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख बंदे शंकर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज सिंह और CBMD झारखंड-बिहार की प्रमुख मंजू ठाकुर ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का विषय प्रवेश पंकज सिंह ने किया, मंच संचालन अमित मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक अजीत सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद पदमा विश्वास सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

TAGS
digitalwithsandip.com