Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jharkhand Election: आदित्य साहू का झामुमो पर निशाना‚ कहा जनता को झूठ बोलकर पाई थी सत्ता

Jharkhand Election: भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने गुरुवार को जमशेदपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि झामुमो ने पिछले विधानसभा चुनाव में जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की थी, लेकिन इस बार घाटशीला उपचुनाव

Facebook
X
WhatsApp
Jharkhand Election: आदित्य साहू का झामुमो पर निशाना‚ कहा जनता को झूठ बोलकर पाई थी सत्ता

Jharkhand Election: भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने गुरुवार को जमशेदपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि झामुमो ने पिछले विधानसभा चुनाव में जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की थी, लेकिन इस बार घाटशीला उपचुनाव में जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

वार्ता में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, और जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा भी उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि झारखंड में झामुमो की सरकार पूरी तरह विफल रही है और जनता अब बदलाव चाहती है।

आदित्य साहू ने कहा कि झामुमो सरकार के छह साल के कार्यकाल में घाटशीला क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने झामुमो को चुना था, वह पूरी तरह टूट चुकी है। इसके विपरीत भाजपा की केंद्र सरकार ने घाटशीला के हर गांव तक विकास योजनाओं को पहुँचाने में सफलता पाई है।साहू ने कहा, “पिछले चुनाव में जनता गुमराह हो गई थी, लेकिन अब लोगों को सच्चाई समझ में आ चुकी है। इस बार घाटशीला की जनता झामुमो को नकारकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी।”

भाजपा नेता ने झारखंड सरकार पर महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और जनता अब परिवर्तन की राह पर है।

आदित्य साहू ने कहा कि घाटशीला की जनता भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस उपचुनाव में भाजपा को जनता का भारी समर्थन मिलेगा और झामुमो को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com