Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Ghatshila Bypoll Update: घाटशिला उपचुनाव में सिमटा दायरा‚ अब 13 प्रत्याशी मैदान में

Ghatshila Bypoll Update: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी। इस दौरान एक निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम किस्कू ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब मैदान में कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में बने हुए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने इस संबंध में जानकारी

Facebook
X
WhatsApp
Ghatshila Bypoll Update: घाटशिला उपचुनाव में सिमटा दायरा‚ अब 13 प्रत्याशी मैदान में

Ghatshila Bypoll Update: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी। इस दौरान एक निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम किस्कू ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब मैदान में कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में बने हुए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि नामांकन वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

नामांकन वापसी के उपरांत निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी 13 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई है। साथ ही शनिवार को सभी प्रत्याशियों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उन्हें आयोग से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए जाएंगे।

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान की तिथि 11 नवंबर तय की गई है। इसके उपरांत 14 नवंबर को मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निर्वाचन विभाग ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए क्षेत्र में कुल 300 पोलिंग बूथ तैयार कर लिए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि अब तक प्रशासन द्वारा करीब 2.30 करोड़ रुपये के ऐसे सामान जब्त किए गए हैं जो चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के विरुद्ध पाए गए। इन सामानों का उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया जा सकता था। इसके अलावा चेकिंग के दौरान लगभग 32 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की गई है।

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि 10 कंपनी केंद्रीय बलों के अलावा जमशेदपुर पुलिस के जवानों को भी घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांति और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो।

TAGS
digitalwithsandip.com