Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

MGM Medical College: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए राहत‚ राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा

MGM Medical College: कोल्हान के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खबर सामने आई है। एमबीबीएस की सीटें बढ़ने के बाद अब कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सीटों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।कॉलेज के प्रिंसिपल डा. दिवाकर हांसदा

Facebook
X
WhatsApp
MGM Medical College: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए राहत‚ राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा

MGM Medical College: कोल्हान के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खबर सामने आई है। एमबीबीएस की सीटें बढ़ने के बाद अब कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सीटों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।कॉलेज के प्रिंसिपल डा. दिवाकर हांसदा ने जानकारी दी कि अब एमजीएम में कुल 51 पीजी सीटें उपलब्ध हो गई हैं। यह निर्णय मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड के लिए एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।

पीजी सीटों में वृद्धि से अब झारखंड के मेडिकल ग्रेजुएट्स को राज्य से बाहर जाकर विशेषज्ञता की पढ़ाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कदम न केवल छात्रों के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि राज्य में चिकित्सा शिक्षा को भी नई दिशा देगा।डा. हांसदा ने कहा कि अब एमजीएम में मेडिसिन, सर्जरी, गायनी, पीडियाट्रिक्स, एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, एफएमटी और पीएसएम जैसे विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई की जा रही है।

एमजीएम में पीजी सीटों की बढ़ोतरी से झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण के दौरान पीजी छात्र अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं में सक्रिय भागीदारी करते हैं, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज और परामर्श मिल सकेगा।यह बदलाव राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण इलाकों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने में भी सहायक साबित होगा।

डा. दिवाकर हांसदा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन अब शेष बचे हुए विषयों में भी पीजी की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि आने वाले समय में एमजीएम कॉलेज झारखंड का सबसे बड़ा पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल संस्थान बने।पीजी सीटों में यह वृद्धि राज्य के युवाओं को चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के और अधिक अवसर प्रदान करेगी।

TAGS
digitalwithsandip.com