Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur Police: सीतारामडेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई‚ व्यापारी के घर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार

Jamshedpur Police: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने शहर में हुए चर्चित व्यापारी हरे राम सिंह के घर फायरिंग कांड में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दोनों को स्वर्णरेखा नदी के पांडे घाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान एक देशी पिस्टल, एक

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Police: सीतारामडेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई‚ व्यापारी के घर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार

Jamshedpur Police: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने शहर में हुए चर्चित व्यापारी हरे राम सिंह के घर फायरिंग कांड में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दोनों को स्वर्णरेखा नदी के पांडे घाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और जिंदा गोलियां बरामद की गईं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फायरिंग कांड में शामिल दो अपराधी पांडे घाट क्षेत्र में देखे गए हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी भोला प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि व्यापारी हरेराम सिंह से कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी मांगी गई थी। पैसे नहीं देने पर अपराधियों ने उनके घर पर फायरिंग की थी। यह घटना शहर में काफी चर्चा का विषय बनी थी।

इससे पहले, इसी मामले में रांची पुलिस ने दशरथ शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि जमशेदपुर पुलिस ने भी एक आरोपी को पहले ही जेल भेज दिया था। अब इस ताजा कार्रवाई में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस जांच एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।

एसएसपी पीयूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस लगातार इस गिरोह पर नज़र बनाए हुए है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य पूरे अपराधी नेटवर्क को समाप्त करना है। जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।”

TAGS
digitalwithsandip.com