Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Tilaiya Waterfall Crime: कोडरमा के वृन्दाहा वॉटरफॉल में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ मारपीट और छेड़खानी‚ सनसनी

Tilaiya Waterfall Crime: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जरगा पंचायत स्थित वृन्दाहा वॉटरफॉल में एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ मारपीट, छेड़खानी और जबरन वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित नाबालिग छात्र

Facebook
X
WhatsApp
Tilaiya Waterfall Crime: कोडरमा के वृन्दाहा वॉटरफॉल में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ मारपीट और छेड़खानी‚ सनसनी

Tilaiya Waterfall Crime: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जरगा पंचायत स्थित वृन्दाहा वॉटरफॉल में एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ मारपीट, छेड़खानी और जबरन वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित नाबालिग छात्र ने तिलैया थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती बताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित के अनुसार, गुरुवार की सुबह वह अपने ही कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ बाइक से वृन्दाहा वॉटरफॉल घूमने गया था। लौटने के दौरान दो युवक अचानक सामने आए और उनकी बाइक को रोककर चाभी निकाल ली। इसके बाद दोनों युवकों ने हथियार का भय दिखाकर छात्र और छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया।

पीड़ित नाबालिग का आरोप है कि दोनों मनचलों ने जबरन आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 10 हजार रुपये की मांग की। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी से डरे छात्र ने किसी तरह अपने मित्रों से पैसे मंगवाने की कोशिश की।

पीड़ित ने बताया कि वह केवल 4 हजार 635 रुपये ही जुटा सका, जिसे उसने आरोपियों में से एक युवक के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए और छात्र-छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर सीधे तिलैया थाना पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की निशानदेही पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि नाबालिग छात्र द्वारा घटना की लिखित शिकायत दी गई है और मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com