Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jugsalai Firing: जुगसलाई में गोलीकांड‚ युवक ज़ाफ़र अली को तीन गोलियां लगीं

Jugsalai Firing: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में शुक्रवार देर शाम गोली चलने की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। अज्ञात अपराधियों ने ज़ाफ़र अली नामक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसे तीन गोलियां लगी हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को टाटा मुख्य अस्पताल

Facebook
X
WhatsApp
Jugsalai Firing: जुगसलाई में गोलीकांड‚ युवक ज़ाफ़र अली को तीन गोलियां लगीं

Jugsalai Firing: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में शुक्रवार देर शाम गोली चलने की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। अज्ञात अपराधियों ने ज़ाफ़र अली नामक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसे तीन गोलियां लगी हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को टाटा मुख्य अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

घायल ज़ाफ़र अली के साथी ने बताया कि दोनों देर शाम किसी कार्य से जुगसलाई फाटक की ओर गए थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोग पीछे से आए और बिना किसी विवाद के ज़ाफ़र पर गोलियां दाग दीं। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के लोग दहशत में आ गए। बताया गया कि ज़ाफ़र का गोलमुरी बाजार में चिकन शॉप है और वह स्थानीय तौर पर काफी परिचित व्यक्ति है।

फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ज़ाफ़र को टाटा मुख्य अस्पताल पहुँचाया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुँची और इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने घटनास्थल से कई सुराग जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जाँच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश या किसी पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है।

घटना के बाद मिल्लत नगर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। देर रात तक कई संदिग्ध स्थलों पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com