Winter Relief: जमशेदपुर में कंबल सेवा‚ हर हर महादेव सेवा संघ की पहल NIT Jamshedpur: नई रिसर्च सुविधाएँ‚ टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन और सेंट्रल रिसर्च सेंटर का शुभारंभ Agarwal Sammanlan: वोटरों का समर्थन‚ समाज विस्तार और समस्याओं का समाधान JLKM Leader Injured: सरायकेला सदर अस्पताल में विधायक जयराम महतो और घायल नेता तरुण महतो के मिलने की कोशिश‚ पुलिस ने अनुमति नहीं दी Women Sports Boost: झारखंड महिला फुटबॉल एसोसिएशन की नव-निर्वाचित अध्यक्ष गुंजन सिंह का जमशेदपुर में भव्य स्वागत‚ खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने किया सम्मान Grievance Redressal Day: बागबेड़ा जलापूर्ति, स्वरोजगार, राशन कार्ड अपडेट और निजी विद्यालय नामांकन जैसी समस्याओं पर लोगों ने दी अपनी मांग

Jharia Murder: प्रेम प्रसंग में विवाद‚ युवती और परिवार पर गंभीर आरोप।

Jharia Murder: झरिया के घनुवाडीह ओपी क्षेत्र स्थित पांडेबेड़ा के पास रविवार को झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह

Facebook
X
WhatsApp

Jharia Murder: झरिया के घनुवाडीह ओपी क्षेत्र स्थित पांडेबेड़ा के पास रविवार को झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह खुदकुशी की बात करते हुए दिखाई दे रहा है।

मृतक की पहचान बोकारो चास निवासी 22 वर्षीय तुषार सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि तुषार 11 नवंबर को उड़ीसा में काम करने के लिए चंद्रपुरा स्टेशन से ट्रेन पकड़ने निकला था, लेकिन स्टेशन तक नहीं पहुंचा। उड़ीसा में संपर्क न होने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए।

चंद्रपुरा थाना में गुमशुदगी दर्ज होने और स्टेशन के सीसीटीवी की जांच के बाद पुलिस ने तुषार का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया, जो लोदना क्षेत्र में मिला। इसी लोकेशन के आधार पर परिजन पांडेबेड़ा पहुंचे, जहां झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला।

परिवार ने इसे हत्या करार देते हुए पांडेबेड़ा की एक युवती और उसके परिजनों पर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि तुषार का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और कुछ दिन पहले युवती के परिवार ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

घनुवाडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि युवक बोकारो का निवासी था और झरिया में एक लड़की से उसके प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा। फिलहाल प्रेम प्रसंग सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

TAGS
digitalwithsandip.com