Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Giridih Police Success: गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता‚ जाली नोट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Giridih Police Success: गिरिडीह जिले में पुलिस को बुधवार की रात एक बड़ी सफलता मिली, जब जाली नोट खपाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने प्रेस वार्ता के माध्यम से इस कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस को 15 अक्टूबर की रात लगभग 8

Facebook
X
WhatsApp
Giridih Police Success: गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता‚ जाली नोट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Giridih Police Success: गिरिडीह जिले में पुलिस को बुधवार की रात एक बड़ी सफलता मिली, जब जाली नोट खपाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने प्रेस वार्ता के माध्यम से इस कार्रवाई की जानकारी दी।

पुलिस को 15 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे गुप्त सूचना मिली कि जमुआ थाना क्षेत्र के चितरडीह रोड में जाली नोट गिरोह सक्रिय है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ, राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी टीम ने चन्दा मोड़ के पास सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस वाहन देख कर वे भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की सहायता से दो युवकों को पकड़ लिया गया, जबकि दो भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुफंदी निवासी अभिषेक कुमार राणा और हीरोडीह थाना क्षेत्र के बेरिया निवासी नितीन कुमार के रूप में हुई। फरार आरोपियों के नाम योगेश मंडल और राज उर्फ राजेश मंडल बताए गए हैं, जो हिरोडीह थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी रखी है।

तलाशी के दौरान अभिषेक कुमार राणा के पास से 45 हजार रुपये के जाली नोट, एक मोबाइल फोन और यामाहा FZS मोटरसाइकिल (JH11AK 4856) बरामद हुई। नितीन कुमार के पास से भी एक मोबाइल फोन मिला। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जाली नोट को विभिन्न स्थानों पर खपाने का काम करते थे।

बरामद सभी सामानों को जब्त कर दोनों आरोपियों को थाना लाया गया। जमुआ थाना में कांड संख्या 244/2025, दिनांक 15.10.2025, धारा 318(2)/178(1)/179/180/03(05) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस कार्रवाई में जमुआ थाना प्रभारी मणिकान्त कुमार, धनवार थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार पाल, घोड़थम्भा ओपी प्रभारी धमेन्द्र कुमार अग्रवाल, हिरोडीह थाना प्रभारी महेश चन्द्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

TAGS
digitalwithsandip.com