Saraikela News: सरायकेला में जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार पर उपायुक्त नाराज, लापरवाह संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश Adityapur News: आदित्यपुर में शराब अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, भाटिया बस्ती से दुकानदार गिरफ्तार BREAKING: सरायकेला-राजनगर बायपास पर भीषण सड़क हादसा, डांडिया कार्यक्रम में जा रहे स्कूटी सवार छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत Jamshedpur Crime News: मानगो बस स्टैंड के पास हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, मासूक मनीष गिरोह से जुड़ा होने का दावा Palamu Crime News: पलामू में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 25 गिरफ्तार, 1500 किलो जावा महुआ जब्त RIMS Ranchi: RIMS में खुलेंगे 10 नए सुपर स्पेशलिटी विभाग, PG सीटें 250 और सुपर स्पेशलिटी सीटें 150 करने की तैयारी

Ganja Smuggler Arrested: गुप्त सूचना पर कार्रवाई‚ 452 ग्राम गांजा बरामद

Ganja Smuggler Arrested: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 452 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा एक मोटरसाइकिल और वीवो

Facebook
X
WhatsApp
Ganja Smuggler Arrested: गुप्त सूचना पर कार्रवाई‚ 452 ग्राम गांजा बरामद

Ganja Smuggler Arrested: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 452 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा एक मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ग्रामीण एसपी के निर्देश पर पुलिस को 15 जुलाई की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के स्वासपुर गांव के पास पुराना राखा माइंस की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के जरिए अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री और परिवहन कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्वासपुर निवासी 45 वर्षीय नागेन भकत को मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान उसके पास मौजूद काले प्लास्टिक के पैकेट से करीब 452 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 452 ग्राम गांजा, एक वीवो कंपनी का स्मार्टफोन तथा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। इस संबंध में जादूगोड़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(A) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा हुआ है और गांजा की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

इस कार्रवाई में मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार, जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा, एएसआई मो. मुस्ताक अंसारी सहित पुलिस बल के अन्य जवान शामिल रहे। मामले की जानकारी ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने भी दी और कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

TAGS
digitalwithsandip.com