Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Ganja Seizure: बस स्टैंड पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हुई‚ संदिग्ध युवक बोरे सहित पकड़ा गया

Ganja Seizure: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खड़गपुर से एक व्यक्ति बस के जरिये मादक पदार्थ बहरागोड़ा बस स्टैंड लाने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए 8 नवंबर 2025 को बहरागोड़ा थाना कांड दर्ज किया गया और प्रतिनियुक्त

Facebook
X
WhatsApp
Ganja Seizure: बस स्टैंड पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई हुई‚ संदिग्ध युवक बोरे सहित पकड़ा गया

Ganja Seizure: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खड़गपुर से एक व्यक्ति बस के जरिये मादक पदार्थ बहरागोड़ा बस स्टैंड लाने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए 8 नवंबर 2025 को बहरागोड़ा थाना कांड दर्ज किया गया और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व बहरागोड़ा अंचलाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी शुरू की गई।

छापामारी के दौरान पुलिस ने बस स्टैंड परिसर में एक युवक को बोरा लिए हुए देखा। टीम के पास पहुँचते ही वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद अंचलाधिकारी की उपस्थिति में उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी में बोरे के अंदर 20 किलो 50 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ पाया गया। इसके अलावा आरोपी की पैंट की जेब से एक काले रंग का Redmi एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ, जिसका IMEI-1: 86226174954905 और IMEI-2: 86226174954913 है। मोबाइल में जियो का सिम लगा हुआ पाया गया, जिसका नंबर 89180676778 है।साथ ही पीछे की जेब से 540 रुपए नकद और एक ब्राउन रंग का पर्स मिला। सभी सामान को विधिवत जप्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी दिपेन्दर सोमानी से पूछताछ में उसने बताया कि वह यह गांजा खड़गपुर के दिवाकर दूबे से लेकर आया था। इसे वह बहरागोड़ा बस स्टैंड पर घाटशिला के सुनील नामक व्यक्ति को सौंपने वाला था। पुलिस ने पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

TAGS
digitalwithsandip.com