Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Dhanbad News: धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

Dhanbad News: मंगलवार सुबह धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज स्थित तिलाटांड़ पहाड़ी इलाके में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गिरोह का सक्रिय सदस्य भानु मांझी पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है और उसे गंभीर

Facebook
X
WhatsApp
Dhanbad News: धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

Dhanbad News: मंगलवार सुबह धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज स्थित तिलाटांड़ पहाड़ी इलाके में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गिरोह का सक्रिय सदस्य भानु मांझी पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को मंगलवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस खान गिरोह के सदस्य राजगंज क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी ने तुरंत एक विशेष टीम गठित कर तिलाटांड़ पहाड़ी इलाके की ओर रवाना किया। टीम में तेतुलमारी थाना पुलिस के साथ अन्य विशेष बल के जवान भी शामिल थे।

जैसे ही पुलिस की टीम इलाके में पहुंची, वहां पहले से छिपे अपराधियों ने पुलिस वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। दोनों ओर से चली गोलियों की बौछार के बीच अपराधी भानु मांझी को गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद बाकी अपराधी घने जंगल की ओर भाग निकले।

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार स्वयं दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, खून से सनी चप्पल और कई जिंदा कारतूस मिले। पुलिस को शक है कि अपराधी किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने राजगंज, शक्ति चौक और धावाचीता इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है। पूरे क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है। ग्रामीण एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर डटे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि भागे हुए अपराधियों की तलाश जारी है और क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

TAGS
digitalwithsandip.com