Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Brown Sugar Bust: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी‚ ब्राउन शुगर कारोबार पर प्रहार

Brown Sugar Bust: जमशेदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp
Brown Sugar Bust: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी‚ ब्राउन शुगर कारोबार पर प्रहार

Brown Sugar Bust: जमशेदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारिडीह वर्कर्स फ्लैट के समीप ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर छापेमारी की और संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने टिंकू लाल और संतोष बागती नामक दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के क्रम में उनके पास से कुल 43 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 4.86 ग्राम बताया गया है। बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में सक्रिय थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थ की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर-1 भोला प्रसाद ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

TAGS
digitalwithsandip.com