Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Bokaro Theft Drama: चोर को रंगे हाथों पकड़कर लोगों ने बांधा‚ वीडियो हुआ तेजी से वायरल

Bokaro Theft Drama: बोकारो जिले के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना डीवीसी मुर्गी फार्म कॉलोनी स्थित एचएमटी-16सी आवास की है, जहां घर के भीतर घुसे चोर को कॉलोनीवासियों ने पहले पिटाई की

Facebook
X
WhatsApp
Bokaro Theft Drama: चोर को रंगे हाथों पकड़कर लोगों ने बांधा‚ वीडियो हुआ तेजी से वायरल

Bokaro Theft Drama: बोकारो जिले के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना डीवीसी मुर्गी फार्म कॉलोनी स्थित एचएमटी-16सी आवास की है, जहां घर के भीतर घुसे चोर को कॉलोनीवासियों ने पहले पिटाई की और फिर कपड़े व रस्सी की मदद से उसके हाथ-पैर बांध दिए। चोर के पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आवास मालिक और स्थानीय व्यवसायी अरुण कुमार ने बताया कि वे गुरुवार देर रात अपनी दुकान बंद कर घर लौटे थे। जैसे ही उन्होंने दरवाज़े का ताला खोला, उन्होंने देखा कि एक युवक घर के अंदर चोरी कर रहा है। आरोपी अलमारी को तोड़कर सोने के जेवरात, नकदी और अन्य सामान निकालने में लगा था। घर मालिक को देखते ही वह खिड़की की ओर से भागने लगा, लेकिन हल्ला मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और कुछ दूरी पीछा कर उसे पकड़ लिया।

अरुण कुमार के अनुसार, घर से एक लाख रुपये नकद और अलमारी में रखी उनकी मां के सोने के गहने गायब मिले हैं। आरोपी से पूछताछ में सामान की जानकारी नहीं मिल सकी है। पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसे कमरे के भीतर लाकर बांध दिया और रातभर निगरानी में रखा।

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह को मिली। मुखिया मौके पर पहुंचे और स्थिति को समझने के बाद बोकारो थर्मल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद थाना के एसआई ए.के. मेहता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गए।

चोरी के संदेह में पकड़ा गया व्यक्ति भी मुर्गी फार्म कॉलोनी का ही निवासी बताया जा रहा है। गृहस्वामी और मुखिया ने पुलिस से मामले में सख्त और उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, चोरी हुए सामान की बरामदगी और अन्य पहलुओं की भी पुष्टि की जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com