Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Bihar Crime News: खेत की ओर जाते समय हमला‚ सिर में मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में एक नाई की गोली मारकर हत्या किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह वारदात धर्मपुरा थाना क्षेत्र के तिलई गांव में सामने आई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने सैलून संचालक राम लखन शर्मा की सिर में गोली मारकर हत्या

Facebook
X
WhatsApp
Bihar Crime News: खेत की ओर जाते समय हमला‚ सिर में मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में एक नाई की गोली मारकर हत्या किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह वारदात धर्मपुरा थाना क्षेत्र के तिलई गांव में सामने आई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने सैलून संचालक राम लखन शर्मा की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सकते में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राम लखन शर्मा धर्मपुरा थाना क्षेत्र के तिलई गांव में एक छोटी सी गुमटी में सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार की शाम वह अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही राम लखन शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि राम लखन शर्मा का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। वह शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी के जरिए परिवार चलाते थे। मृतक की मां पास के ही एक स्कूल में रसोईया के पद पर कार्यरत हैं। परिवार का कहना है कि इस तरह की नृशंस घटना की उन्हें कोई आशंका नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही धर्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com