Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Chhath Preparation Review: छठ पर्व को लेकर सरायकेला में हलचल‚ प्रशासन ने कसी कमर

Chhath Preparation Review: सरायकेला में छठ पर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसडीओ सरायकेला निवेदिता नियति और नगर पंचायत के

Facebook
X
WhatsApp
Chhath Preparation Review: छठ पर्व को लेकर सरायकेला में हलचल‚ प्रशासन ने कसी कमर

Chhath Preparation Review: सरायकेला में छठ पर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसडीओ सरायकेला निवेदिता नियति और नगर पंचायत के नगर प्रशासक समीर बोदरा भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के समय पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि भीड़ नियंत्रण और घाटों के आसपास सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

इससे पूर्व उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने आदित्यपुर और आरआईटी क्षेत्र के छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया था। उस दौरान भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छठ महापर्व के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए ठोस तैयारी करने का निर्देश दिया था।

प्रशासनिक अधिकारियों ने विश्वास जताया है कि इस बार छठ पर्व बिना किसी अव्यवस्था के संपन्न होगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे सहयोग और अनुशासन बनाए रखें ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

TAGS
digitalwithsandip.com