Chhath Ghat Painting: ऑपरेशन सिन्दूर थीम से सजा घाट‚ कला में झलकी देशभक्ति

Chhath Ghat Painting: जमशेदपुर के मानगो पुल के नीचे स्थित छठ घाट इस वर्ष भी कला और आस्था का अनोखा संगम बन गया है। वरिष्ठ युवा चित्रकार विशेंद्र नारायण सिंह हर साल की तरह इस बार भी अपनी कलाकृतियों से घाट को सजा रहे हैं। इस बार उनकी थीम का

Facebook
X
WhatsApp
Chhath Ghat Painting: ऑपरेशन सिन्दूर थीम से सजा घाट‚ कला में झलकी देशभक्ति

Chhath Ghat Painting: जमशेदपुर के मानगो पुल के नीचे स्थित छठ घाट इस वर्ष भी कला और आस्था का अनोखा संगम बन गया है। वरिष्ठ युवा चित्रकार विशेंद्र नारायण सिंह हर साल की तरह इस बार भी अपनी कलाकृतियों से घाट को सजा रहे हैं। इस बार उनकी थीम का नाम है — “ऑपरेशन सिन्दूर”, जो छठ पर्व की धार्मिक भावना को राष्ट्रभक्ति के साथ जोड़ती है।

विशेंद्र ने बताया कि “छठ बिना सिन्दूर अधूरा है — यह आस्था, शक्ति और सम्मान का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि इस वर्ष की उनकी कला भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए सशक्त कदमों से प्रेरित है। इस थीम के माध्यम से वे यह संदेश देना चाहते हैं कि जैसे सिन्दूर स्त्री की शक्ति और सम्मान का प्रतीक है, वैसे ही राष्ट्र की रक्षा भी हमारी सामूहिक शक्ति का प्रतीक है।

मानगो और आसपास के इलाकों से लोग घाट पर पहुंचकर चित्रकार की कृतियों को निहार रहे हैं। विशेंद्र की कला न केवल स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी है, बल्कि यह पर्व की भावना को भी और गहराई देती है। रंगों और प्रतीकों के मेल से सजा यह घाट श्रद्धा, शक्ति और देशभक्ति का सजीव प्रतीक बन गया है।

TAGS
digitalwithsandip.com