Saraikela News:सरायकेला के चांडिल में करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस Saraikela News: कपाली में दुर्गा पूजा को लेकर DC-SP अलर्ट, पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के सख्त निर्देश Jamshedpur News: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 पुड़िया के साथ पांच युवक गिरफ्तार Saraikela News: NH-18 पर बच्चे को बचाने के चक्कर में भीषण टक्कर, अनियंत्रित टिप ट्रेलर खेत में घुसा, चालक घायल Saraikela News: सरायकेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, थोक बाजार और ओम सुपर मार्केट से सूजी-मैदा के नमूने जब्त Seraikela News: आदित्यपुर-गम्हरिया में दुर्गा पूजा पर 800 अतिरिक्त जवान तैनात, सादे कपड़ों में भी होगी निगरानी

Saraikela News: सरायकेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, थोक बाजार और ओम सुपर मार्केट से सूजी-मैदा के नमूने जब्त

Saraikela: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान सरायकेला थोक बाजार और ओम सुपर मार्केट की जांच की गई. टीम ने सूजी, मैदा समेत विभिन्न खाद्य

Facebook
X
WhatsApp
Saraikela News: सरायकेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, थोक बाजार और ओम सुपर मार्केट से सूजी-मैदा के नमूने जब्त

Saraikela: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान सरायकेला थोक बाजार और ओम सुपर मार्केट की जांच की गई. टीम ने सूजी, मैदा समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने संग्रहित किए.

नामकुम की प्रयोगशाला में होगी जांच

सूचना भवन सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार और विशाल कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की. निरीक्षण के दौरान लिए गए सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, नामकुम (रांची) भेजा गया है.

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई नमूना निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरता है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

खाद्य कारोबारियों को दिए गए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी खाद्य उत्पादों पर वैध लाइसेंस या पंजीकरण संख्या के साथ निर्माण तिथि और समाप्ति तिथि संबंधी जानकारी नियमानुसार अंकित होनी चाहिए.

खाद्य पदार्थों में औद्योगिक रंगों के इस्तेमाल पर रोक लगाने और केवल अनुमत खाद्य रंगों का निर्धारित सीमा में उपयोग करने की हिदायत दी गई. इसके अलावा दुकानों में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.

औचक निरीक्षण अभियान रहेगा जारी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए नियमित और औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे. जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

TAGS
digitalwithsandip.com