Saraikela News: सरायकेला में जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार पर उपायुक्त नाराज, लापरवाह संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश Adityapur News: आदित्यपुर में शराब अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, भाटिया बस्ती से दुकानदार गिरफ्तार BREAKING: सरायकेला-राजनगर बायपास पर भीषण सड़क हादसा, डांडिया कार्यक्रम में जा रहे स्कूटी सवार छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत Jamshedpur Crime News: मानगो बस स्टैंड के पास हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, मासूक मनीष गिरोह से जुड़ा होने का दावा Palamu Crime News: पलामू में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 25 गिरफ्तार, 1500 किलो जावा महुआ जब्त RIMS Ranchi: RIMS में खुलेंगे 10 नए सुपर स्पेशलिटी विभाग, PG सीटें 250 और सुपर स्पेशलिटी सीटें 150 करने की तैयारी

Potka News: पोटका विधायक संजीव सरदार पर दो अभियंताओं से मारपीट का आरोप, विरोध में काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

Potka News: पोटका के विधायक संजीव सरदार पर सुवर्णरेखा परियोजना के दो अभियंताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद जल संसाधन विभाग और डिप्लोमा अभियंता संघ में नाराजगी है. मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस के निर्मल भवन में अभियंताओं की बैठक हुई. इसमें

Facebook
X
WhatsApp
Potka News: पोटका विधायक संजीव सरदार पर दो अभियंताओं से मारपीट का आरोप, विरोध में काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

Potka News: पोटका के विधायक संजीव सरदार पर सुवर्णरेखा परियोजना के दो अभियंताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद जल संसाधन विभाग और डिप्लोमा अभियंता संघ में नाराजगी है. मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस के निर्मल भवन में अभियंताओं की बैठक हुई. इसमें विधायक के कथित व्यवहार की निंदा की गई और विरोध में आंदोलन करने का फैसला लिया गया.

योजना पर चर्चा के दौरान विवाद का आरोप कार्यपालक अभियंता शिवराम गागराई और सहायक अभियंता विजय तिर्की के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे वे खरकई दांयी यूजीपीएल योजना पर चर्चा करने विधायक संजीव सरदार के आवास पहुंचे थे. अभियंताओं का आरोप है कि बातचीत के दौरान विधायक ने योजना की जानकारी नहीं देने और शिलान्यास नहीं कराने को लेकर नाराजगी जताई. इस पर अभियंताओं ने बताया कि संबंधित योजना का शिलान्यास वर्ष 2021 में ही हो चुका है. आरोप है कि यह बात सुनने के बाद विधायक ने आपा खो दिया और दोनों अभियंताओं को थप्पड़ मारे. हालांकि, यह घटना अभियंताओं की ओर से लगाए गए आरोपों पर आधारित है. विधायक का पक्ष सामने आने पर मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी.

एक सप्ताह तक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम
घटना के विरोध में मंगलवार शाम को जल संसाधन विभाग और डिप्लोमा अभियंता संघ की बैठक हुई. बैठक में कथित मारपीट की निंदा करते हुए इसे सरकारी काम में बाधा डालने का मामला बताया गया. अभियंताओं ने फैसला लिया कि वे अगले एक सप्ताह तक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. इसके बाद संघ की फिर बैठक होगी, जिसमें आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी.

माफी की मांग पर अड़े अभियंता
अभियंताओं ने साफ कहा कि जब तक विधायक संजीव सरदार इस मामले में माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा. अब इस मामले में विधायक की प्रतिक्रिया और आगे होने वाली कार्रवाई पर सबकी नजर है.

TAGS
digitalwithsandip.com