Koderma Crime News: कोडरमा के मरचोई गांव में बंद घर से लाखों की चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Koderma Crime News: कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के मरचोई गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. चोर बाउंड्रीवॉल फांदकर घर में घुसे और कई दरवाजों के ताले तोड़ दिए. इसके बाद सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घर बंद होने का

Facebook
X
WhatsApp
Koderma Crime News: कोडरमा के मरचोई गांव में बंद घर से लाखों की चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Koderma Crime News: कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के मरचोई गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. चोर बाउंड्रीवॉल फांदकर घर में घुसे और कई दरवाजों के ताले तोड़ दिए. इसके बाद सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

घर बंद होने का उठाया फायदा
यह घर मरचोई निवासी कुणाल सिंह, पिता स्वर्गीय विनोद सिंह का बताया जा रहा है. घर के मालिक बाहर रहते हैं. इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. चोरी गए सामान की पूरी सूची अभी तैयार नहीं हुई है. नुकसान की कुल कीमत का आकलन भी बाकी है.

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर सतगावां थाना के एसआई अरविंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. बंद घर में चोरी की इस घटना से इलाके के लोगों में चिंता है. ग्रामीणों को आशंका है कि चोरों ने पहले घर की रेकी की होगी. फिलहाल पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है.

TAGS
digitalwithsandip.com