Jamshedpur News: जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के परिचालन बंद होने के मुद्दे को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जमशेदपुर (साकची) की ओर से विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में सिख समुदाय के लोगों के साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. बैठक में लोगों ने ट्रेन का परिचालन बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानी पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि इस ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले लोगों को सेवा बंद होने के बाद काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
परिचालन दोबारा शुरू करने की मांग
बैठक में सरकार से जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन फिर से शुरू करने की मांग की गई. लोगों ने पूर्व के फैसले को वापस लेने की भी अपील की. वक्ताओं का कहना था कि ट्रेन सेवा बहाल होने से रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. इसे लेकर सरकार तक सामूहिक रूप से अपनी बात पहुंचाने पर भी जोर दिया गया.
डॉ. अवतार सिंह संधू ने कही ये बात
बैठक में डॉ. अवतार सिंह संधू ने कहा कि जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का मुद्दा किसी एक समाज तक सीमित नहीं है. यह आम यात्रियों से जुड़ा विषय है. उन्होंने सभी धर्म और जाति के लोगों से एकजुट होकर इस मुहिम में शामिल होने की अपील की.
सामूहिक प्रयास पर दिया जोर
बैठक में सिख समुदाय के लोगों के अलावा विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे. उपस्थित लोगों ने ट्रेन सेवा बहाल कराने के लिए सामूहिक रूप से आवाज उठाने और अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने पर जोर दिया.


