Bike Theft Alert: धतकीडीह में युवक की मोटरसाइकिल चोरी हुई‚ CCTV में पूरी वारदात कैद

Bike Theft Alert: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह में एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना रात के समय हुई और अगले दिन सुबह चोरी का खुलासा हुआ। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। मोहम्मद मेहफूज़ आलम ने बताया

Facebook
X
WhatsApp
Bike Theft Alert: धतकीडीह में युवक की मोटरसाइकिल चोरी हुई‚ CCTV में पूरी वारदात कैद

Bike Theft Alert: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह में एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना रात के समय हुई और अगले दिन सुबह चोरी का खुलासा हुआ। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

मोहम्मद मेहफूज़ आलम ने बताया कि 30 नवंबर की शाम उन्होंने मोटरसाइकिल को घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा किया था और अपने कमरे में चले गए। यह मोटरसाइकिल उनके मित्र शेख असगर अली की है, जो सऊदी अरब जाने से पहले उन्हें उपयोग के लिए दे गए थे।

अगले दिन सुबह मोहम्मद जब नमाज़ के लिए नीचे आए तो देखा कि मोटरसाइकिल गायब थी। उन्होंने तुरंत आसपास के इलाके में खोजबीन की, लेकिन किसी भी तरह का सुराग नहीं मिला।

TAGS
digitalwithsandip.com