Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर Adityapur News:आदित्यपुर में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, छठ पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Anti-Drug Art Camp: डॉन-2025 योजना के तहत आयोजन‚ नशा मुक्ति का सशक्त संदेश

Anti-Drug Art Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा संचालित डॉन-2025 (DAWN-2025) योजना के तहत युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और विधिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में दो दिवसीय नशा मुक्ति चित्रकला शिविर एवं प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम

Facebook
X
WhatsApp
Anti-Drug Art Camp: डॉन-2025 योजना के तहत आयोजन‚ नशा मुक्ति का सशक्त संदेश

Anti-Drug Art Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा संचालित डॉन-2025 (DAWN-2025) योजना के तहत युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और विधिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में दो दिवसीय नशा मुक्ति चित्रकला शिविर एवं प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डालसा सचिव श्री राकेश रोशन ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉन-2025 योजना का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें इस सामाजिक बुराई से बचाना है। उन्होंने कहा कि कला एक प्रभावशाली माध्यम है, जिसके जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

इस दो दिवसीय कार्यशाला में कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के 20 प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और संवेदनशील दृष्टिकोण के माध्यम से कैनवास पर नशे की भयावहता, इसके सामाजिक प्रभाव और इससे बर्बाद होते परिवारों की पीड़ा को प्रभावशाली ढंग से चित्रित किया। प्रदर्शनी में रखी गई कलाकृतियों ने दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया।

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के निदेशक एवं प्रख्यात चित्रकार श्री धनंजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, चरित्र निर्माण और सामाजिक सेवा की भावना विकसित होती है, जो समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर लाइफ सेवर्स एनजीओ के प्रमुख अतुल गेरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में भाग लेने वाले कलाकारों में शिखा, मनस्वी, अर्चना, अमीषा, अनिया, राज, तुषार, पीहू, भूमिका, भूमि, विवान, आर्यन, इन्शु, हिती, ज्ञान, रिद्धि, पूर्वा, आकृति, श्रेया एवं सक्षम शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों की कलात्मक प्रस्तुति की सराहना की गई और नशा-मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।

TAGS
digitalwithsandip.com