Sonari Car Blaze: सोनारी में मचा हड़कंप‚ चलती कार में लगी अचानक आग

Sonari Car Blaze: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधराम मोहल्ला में मंगलवार को एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना हनुमान मंदिर के पास की बताई जा रही है, जहां खड़ी कार से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार आग के गोले

Facebook
X
WhatsApp
Sonari Car Blaze: सोनारी में मचा हड़कंप‚ चलती कार में लगी अचानक आग

Sonari Car Blaze: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधराम मोहल्ला में मंगलवार को एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना हनुमान मंदिर के पास की बताई जा रही है, जहां खड़ी कार से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई।

कार में लगे गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से धमाके की तेज आवाजें सुनाई दीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी सोनारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके को घेराबंदी कर सुरक्षित बना दिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या सिलेंडर लीक होने से आग लगी होगी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हानि या घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com