Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Seraikela Kharsawan news: हाइवा सड़क किनारे पलटी‚ बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई

Seraikela Kharsawan news: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजनगर–चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित केसरगाड़िया के पास बोलेरो और हाइवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि हाइवा असंतुलित होकर

Facebook
X
WhatsApp
Seraikela Kharsawan news: हाइवा सड़क किनारे पलटी‚ बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई

Seraikela Kharsawan news: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजनगर–चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित केसरगाड़िया के पास बोलेरो और हाइवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि हाइवा असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चाईबासा से राजनगर की ओर आ रही थी जबकि हाइवा राजनगर से चाईबासा की दिशा में जा रही थी। दोनों वाहन मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और स्थिति संभालने लगे। हादसे की सूचना सुबह लगभग 10 बजे मिली, जिसके कुछ मिनटों में ही भीड़ जमा हो गई।

बोलेरो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

राजनगर–चाईबासा मार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब ट्रैफिक प्रबंधन और बड़े वाहनों की तेज रफ्तार इस सड़क को खतरनाक बना रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क सुरक्षा उपायों को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

हादसे की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि प्रारंभिक जांच के बाद स्पष्ट होगा कि दुर्घटना का वास्तविक कारण क्या था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन समय पर इस मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त करे तो ऐसे हादसों में कमी आ सकती है।

TAGS
digitalwithsandip.com