Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Road Blockade: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत‚ परिजनों का फूटा गुस्सा

Road Blockade: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर टाटा–सरायकेला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम की वजह से

Facebook
X
WhatsApp
Road Blockade: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत‚ परिजनों का फूटा गुस्सा

Road Blockade: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर टाटा–सरायकेला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम की वजह से मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मिली जानकारी के अनुसार पदमपुर निवासी सूजन टुडू 11 दिसंबर को सेन इंटरनेशनल स्कूल के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लंबे इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूजन टुडू की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर टाटा–सरायकेला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई होती तो आज यह स्थिति नहीं आती।

मृतक के बेटे मंगल टुडू, जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं, ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर वह छुट्टी लेकर घर आए थे और अपने पिता के इलाज में जुटे थे। उन्होंने कांड्रा थाना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे के बाद उनके द्वारा दिए गए आवेदन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि दुर्घटना में शामिल वाहन को भी थाना से छोड़ दिया गया, जिससे परिजनों में गहरा आक्रोश है।

रोड जाम की सूचना पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन ठोस कार्रवाई और न्याय की मांग पर अड़े रहे। कई घंटों तक मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। परिजनों ने स्पष्ट कहा कि जब तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास कर रही है और आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com