Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jamshedpur Road Accident: सिदगोड़ा मेन रोड पर हादसा‚ विधायक ने दिखाई तत्परता

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सिदगोड़ा मेन रोड स्थित 28 नंबर के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों की तत्काल मदद की। यह घटना उस समय हुई जब विधायक एक कार्यक्रम में

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Road Accident: सिदगोड़ा मेन रोड पर हादसा‚ विधायक ने दिखाई तत्परता

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सिदगोड़ा मेन रोड स्थित 28 नंबर के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों की तत्काल मदद की। यह घटना उस समय हुई जब विधायक एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बाहर निकल रही थीं और रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त लोगों को देखा।

हादसे को देखकर विधायक पूर्णिमा साहू ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल लोगों को अपने वाहन से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि समय पर यह मदद नहीं मिलती तो घायलों की स्थिति और गंभीर हो सकती थी। उनकी इस त्वरित पहल की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।

एमजीएम अस्पताल पहुंचने के बाद विधायक ने फोन पर अस्पताल अधीक्षक से बात कर घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करवाई। उनके निर्देश के बाद घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, जिससे उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल परिसर में मौजूद रहते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने एमजीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बुनियादी नागरिक सुविधाओं का भारी अभाव है। पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर तक उपलब्ध नहीं हैं और जो मौजूद हैं, वे भी जर्जर हालत में हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विधायक ने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों में झारखंड सरकार की लापरवाही और सौतेले रवैये के कारण एमजीएम अस्पताल की स्थिति बद से बदतर होती गई है। इसका सीधा असर कोल्हान क्षेत्र की जनता पर पड़ रहा है, जो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने सरकार से अविलंब व्यवस्था सुधारने की मांग की।

TAGS
digitalwithsandip.com