Gamharia Fire: गोदाम में लगी आग‚ प्रबंधक अभिषेक हाजरा गंभीर रूप से झुलसे

Gamharia Fire: गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सरकारी अनाज गोदाम में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह लगभग 4 बजे गोदाम

Facebook
X
WhatsApp
Gamharia Fire: गोदाम में लगी आग‚ प्रबंधक अभिषेक हाजरा गंभीर रूप से झुलसे

Gamharia Fire: गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सरकारी अनाज गोदाम में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह लगभग 4 बजे गोदाम से धुआं निकलता देखा गया। सूचना मिलते ही प्रबंधक अभिषेक हाजरा मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे, इसी दौरान वे आग की लपटों की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा सारा अनाज जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रारंभिक जांच में आगजनी की साजिश की संभावना जताई जा रही है। गोदाम की छत का एक हिस्सा टूटा पाया गया और अंदर से एक लाइटर बरामद किया गया है। इसके साथ ही गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को भी जला दिया गया, जिससे जांच में मुश्किलें आ सकती हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

TAGS
digitalwithsandip.com