Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Chandid Road Crash: ट्रेलर और बाइक की जोरदार टक्कर‚ एक युवक गंभीर घायल

Chandid Road Crash: जमशेदपुर के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बाईपास रोड स्थित घोड़ानेगी पुलिया के पास शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेलर और बाइक के बीच

Facebook
X
WhatsApp
Chandid Road Crash: ट्रेलर और बाइक की जोरदार टक्कर‚ एक युवक गंभीर घायल

Chandid Road Crash: जमशेदपुर के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बाईपास रोड स्थित घोड़ानेगी पुलिया के पास शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेलर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर चांडिल थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और तीनों युवकों को तत्काल एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

एमजीएम अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने धनंजय सरदार और सुमन सिंह सरदार को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक चांडिल थाना क्षेत्र के नरगाडीह गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे में ठाकुर सिंह सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मामले को लेकर चांडिल थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने चांडिल न्यू बाईपास रोड पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर गहरी चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

TAGS
digitalwithsandip.com