Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित एस टाइप चौक के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने दुर्गा पूजा पंडाल के स्वागत द्वार को टक्कर मार दी. हादसे में पूजा गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचा. गनीमत रही

Facebook
X
WhatsApp
Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित एस टाइप चौक के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने दुर्गा पूजा पंडाल के स्वागत द्वार को टक्कर मार दी. हादसे में पूजा गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचा. गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

डमरो फर्नीचर के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे डमरो फर्नीचर के समीप यह घटना हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप वैन की रफ्तार काफी तेज थी. इसी दौरान चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बने दुर्गा पूजा के तोरण द्वार में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी तेज थी कि बांस और कपड़ों से तैयार स्वागत द्वार टूटकर पिकअप वैन पर ही गिर गया. इस दौरान पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी वाहन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई.

बड़ा हादसा टला, स्थानीय लोगों ने निकाली वैन

प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के नशे में होने की बात कही. बताया गया कि वह ठीक से बोलने की स्थिति में भी नहीं था. हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है.

घटना के वक्त गेट के आसपास लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और काफी मशक्कत के बाद बांस के ढांचे में फंसी पिकअप वैन को बाहर निकाला.

फिलहाल, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हादसे के कारण पूजा पंडाल का स्वागत द्वार क्षतिग्रस्त हो गया और मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचा.

TAGS
digitalwithsandip.com