Jharkhand News: छठ तक स्थगित हुआ 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन, 18 नवंबर से हड़ताल की चेतावनी

Jharkhand News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने छठ पूजा तक अपना आंदोलन रोकने का फैसला लिया है. स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक में मांगों पर सहमति बनने के बाद संघ ने यह कदम उठाया है. हालांकि, कर्मचारियों ने साफ किया है कि अगर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं

Facebook
X
WhatsApp
Jharkhand News: छठ तक स्थगित हुआ 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन, 18 नवंबर से हड़ताल की चेतावनी

Jharkhand News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने छठ पूजा तक अपना आंदोलन रोकने का फैसला लिया है. स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक में मांगों पर सहमति बनने के बाद संघ ने यह कदम उठाया है. हालांकि, कर्मचारियों ने साफ किया है कि अगर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो 18 नवंबर 2026 से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी.

स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई बैठक
झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 22 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात की थी. बैठक में कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा, वेतन और दूसरी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए.

नौकरी और वेतन को लेकर बनी सहमति
संघ के अनुसार, कर्मचारियों को मनमाने तरीके से नौकरी से हटाने पर रोक लगाने और वेतन भुगतान के लिए एस्क्रो अकाउंट बनाने जैसे मुद्दों पर सहमति बनी है. इसके अलावा एम्बुलेंस खराब रहने या केस नहीं मिलने की स्थिति में कर्मचारियों का वेतन नहीं काटने पर भी चर्चा हुई. EPF, ESIC, न्यूनतम मजदूरी, छुट्टी, जीवन बीमा और बोनस जैसी सुविधाएं देने का मुद्दा भी बैठक में उठा.

मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगी हड़ताल
संघ के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर 18 नवंबर से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि किसी कर्मचारी के खिलाफ अनुचित कार्रवाई होने पर 72 घंटे के भीतर हड़ताल का फैसला लिया जा सकता है.

TAGS
digitalwithsandip.com