Jamshedpur News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- देश में भ्रम फैलाकर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही कांग्रेस Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर बेचते तीन युवक गिरफ्तार, 5.07 ग्राम नशे का सामान बरामद Jharkhand News: झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, JPSC नियुक्ति और खनिज नियमावली पर फैसले की उम्मीद Jharkhand News: झारखंड में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले- 400 करोड़ से अधिक की जब्ती के बावजूद बढ़ रही तस्करी, रांची बन रहा केंद्र Palamu Crime News: पलामू में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी Palamu Crime News: हुसैनाबाद में चोरी के मोबाइल और जेवर बेचने पहुंचे दो लोग पकड़े गए, 8 फोन बरामद

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर बेचते तीन युवक गिरफ्तार, 5.07 ग्राम नशे का सामान बरामद

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिरसानगर में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है. जोन नंबर तीन में छापेमारी कर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 5.07 ग्राम ब्राउन शुगर, 29 पुड़िया, एक मोबाइल फोन और 1,300

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर बेचते तीन युवक गिरफ्तार, 5.07 ग्राम नशे का सामान बरामद

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिरसानगर में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है. जोन नंबर तीन में छापेमारी कर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 5.07 ग्राम ब्राउन शुगर, 29 पुड़िया, एक मोबाइल फोन और 1,300 रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, तीनों पहले भी चोरी और ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के मामलों में जेल जा चुके हैं.

गुप्त सूचना पर सृष्टि गार्डेन के पास छापेमारी
पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर की शाम सूचना मिली थी कि बिरसानगर के जोन नंबर तीन स्थित सृष्टि गार्डेन के आसपास कुछ युवक ब्राउन शुगर बेच रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और तीनों को पकड़ लिया. यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने की. टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक नगर कर रहे थे.

आदित्यपुर से खरीदकर करते थे बिक्री
गिरफ्तार युवकों की पहचान रोशन मुंडा उर्फ गुंडा, विकास दास और आकाश दास के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आदित्यपुर से ब्राउन शुगर खरीदते थे. इसके बाद बिरसानगर समेत दूसरे थाना क्षेत्रों में इसकी बिक्री करते थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर की 29 पुड़िया, पोको कंपनी का एक मोबाइल फोन और 1,300 रुपये नकद भी जब्त किए.

तीनों का पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी और मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले दर्ज हैं. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. त्योहारों के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही है. बिरसानगर में हुई यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है.

TAGS
digitalwithsandip.com