Jamshedpur News: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जमशेदपुर पहुंचीं. शहर पहुंचने के बाद वह सर्किट हाउस गईं, जहां उनका स्वागत किया गया.
केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, उनके आगे के कार्यक्रम और किन मुद्दों पर बैठक या चर्चा होनी है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. अब सबकी नजर उनके आगामी कार्यक्रमों पर है. आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद दौरे से जुड़ी अन्य बातें स्पष्ट होंगी.


