Jamtara Crime News: जामताड़ा में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के गहने और 50 हजार रुपये ले उड़े

Jamtara Crime News: दुर्गापूजा में गांव गए मकान मालिक के घर में चोरी हो गई. चोरों ने जामताड़ा के साइडिंग रोड स्थित मकान की बाउंड्री तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने के गहने, नकदी समेत कई सामान लेकर फरार हो गए. मकान मालिक अरनव साधु दुर्गापूजा के दौरान अपने गांव

Facebook
X
WhatsApp
Jamtara Crime News: जामताड़ा में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के गहने और 50 हजार रुपये ले उड़े

Jamtara Crime News: दुर्गापूजा में गांव गए मकान मालिक के घर में चोरी हो गई. चोरों ने जामताड़ा के साइडिंग रोड स्थित मकान की बाउंड्री तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने के गहने, नकदी समेत कई सामान लेकर फरार हो गए. मकान मालिक अरनव साधु दुर्गापूजा के दौरान अपने गांव घसनिया गए हुए थे. इसी बीच चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया.

बाउंड्री टूटी मिली, तब हुआ चोरी का खुलासा
बुधवार रात करीब 11 बजे मकान की रखवाली करने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा. उसने बाउंड्री टूटी हुई देखी. घर के अंदर जांच करने पर चोरी का पता चला. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर एक सोने की चेन, पांच अंगूठियां और करीब 50 हजार रुपये नकद ले गए हैं. इसके अलावा अन्य सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है.

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मकान मालिक से जानकारी ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. चोरी में शामिल लोगों की पहचान के लिए अलग-अलग पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है.

TAGS
digitalwithsandip.com