JSSC CGL Scam: JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के मामले में झारखंड सरकार ने कार्रवाई की है. परीक्षा के जरिए सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) पद पर चयनित सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.
अन्य चयनित अभ्यर्थियों की भूमिका पर भी नजर
सुषमा कुमारी के निलंबन के बाद मामले में जांच का दायरा बढ़ने की संभावना है. जांच एजेंसियां उन अन्य चयनित अभ्यर्थियों की भूमिका भी खंगाल सकती हैं, जिन पर संदेह है. फिलहाल मामले में आगे की जांच और कार्रवाई पर नजर बनी हुई है.


