Jamshedpur: जमशेदपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का है, जहां ब्लॉक के पीछे स्थित अनाज गोदाम के पास छापेमारी के दौरान ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ की 80 पुड़िया बरामद की गईं. पुलिस के अनुसार, बरामद पदार्थ का कुल वजन कागज सहित 15.76 ग्राम है.
गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी
पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि परसुडीह ब्लॉक के पीछे अनाज गोदाम के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने छापेमारी टीम गठित की और मौके पर कार्रवाई की.
इस दौरान पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ा. उनकी पहचान गौतम कुमार सिंह, शिवम कुमार सिंह, सूरज कुमार तिवारी, अमरजीत कुमार सिंह और छोटा गोविंदपुर निवासी अजय यादव के रूप में हुई है.
80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग पुड़ियों में रखा ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया. पुलिस के अनुसार, कुल 80 पुड़ियों में बरामद पदार्थ का वजन कागज सहित 15.76 ग्राम है.
कथित सप्लायर की तलाश में पुलिस
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि मंजित नाम का एक व्यक्ति उन्हें ब्राउन शुगर उपलब्ध कराता था. इस जानकारी के आधार पर पुलिस मंजित समेत अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी


